अनुसूचित जनजाति सह शिक्षा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) चांदन के कटसकरा पंचायत अंतर्गत ताराकुरा में बन रहे अनुसूचित जनजाति सह शिक्षा आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम पटना के गुण नियंत्रण महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार, उपमहाप्रबंधक भागलपुर विरेश आदित्य एवं स्थानीय विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन के निर्माण में उपयोग हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता को देखा गया। साथ ही सामग्रियों के लैब में जांच के लिए सैम्पल लिया गया। आवासीय विद्यालय का निर्माण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। विद्यालय में 720 बेड का निर्माण किया जा रहा है। भवन निर्माण में आराध्य पीसी द्वारा किया जा रहा है। मौके पर विधायक ने कहा कि अनुसूचित जनजाति सह शिक्षा आवासीय विद्यालय का आज दूसरी बार औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पटना से भवन निर्माण विभाग के अधिकारी की टीम भी साथ थे। स्पष्ट शब्दों में कार्य कर रहे संवेदक को कहा कि कार्य के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं की जाएगी, हरहाल मेंं कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। मौके पर स्थानीय सत्तन यादव, राजेश रंजन, मनोज यादव,दीपक भारती, संतोष यादव, चेतन यादव, रामविलास शर्मा, तारणी यादव, भुनेश्वर तुरी, उमेश यादव आदि मौजूद थे।

