बिजली अव्यवस्था से आक्रोशित महथूडीह के ग्रामीणों ने पतवारा पावर ग्रीड का किया घेराव

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज ( बांका ) : प्रखंड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की स्थिति दिन - प्रतिदिन बदतर होते जा रही है। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ क्षेत्र के उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपने लगा है।जहां शनिवार को महथूडीह के ग्रामीणों का धैर्य आक्रोश में बदल गया । गांव के दर्जनों लोग पतवारा पावर ग्रीड पहुंच विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन कर रहे मु सादाब , मु सरफराज , मु सोहेल , प्रशांत कुमार , पिक्कू कुमार सहित अन्य ने बताया कि सरकार हर घर बिजली पहुंचाने के साथ - साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दावे कर रही है।साथ ही विद्युत व्यवस्था को डिजिटल मोड में ला रही है।दूसरी ओर महथूडीह गांव का हाल है कि पिछले तीन - चार दशकों से बिजली पोल , तार जर्जर है।जिस कारण हल्की हवा और बर्षा में भी फाल्ट की समस्या होती है , और घंटो देर तक आपूर्ति बाधित हो जाता है। बताया कि पिछले एक पखवारे से बिजली का हाल है कि शाम ढलते ही बत्ती गुल हो जाती है। फिर रात भर बिजली का कोई ठिकाना नहीं रहता। जब इसकी शिकायत कनीय अभियंता से करते हैं तो एक जबाव मिलता है कि उपर से ही मिर्जापुर फीडर का बिजली काटने का निर्देश है। विभाग के अभियंता का जबाव सुन ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। सभी ग्रामीण गोलबंद होकर पतवारा पावर ग्रीड पहुंच गए ।ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत बीडीओ से लेकर डीएम से की है ।बताया कि यदि अविलंव समस्या समाधान नहीं होता है तो आंदोलन तेज होगा ।इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने बताया कि महथूडीह गांव में समस्या समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post