इसराफिल एकादश में 145 रन से जीता फाइनल मैच

बांका: चांदन प्रखंड के उत्तरी कसवा वसीला पंचायत के झिलुआ खेल मैदान पर शनिवार को नूरी क्लब झिलुआ के सौजन्य से झिलुआ प्रियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में खुर्शीद एकादश और इसराफिल एकादश के बीच वाह जिसमें इसराफिल  एकादश ने टांस जीत कर पहले खेलते हुए 12 ओभर में चार विकेट पर 218 रन बनाया जिसमे राजू राणा का 23 छक्के के मदद से बनाया गया 184 रन सबसे महत्वपूर्ण रहा। जिसका पीछा करने उतरी खुर्शीद एकादश की टीम अपने सभी विकेट खोकर सिर्फ 73 रन ही बना सकी। इस प्रकार इसराइल एकादश यह मैच145 रन से जीत लिया। मैच में पारितोषिक वितरण करने के लिए प्रखंड प्रमुख रवि कुमार, मौलाना अब्बास, खुर्शीद अंसारी, डां नवाब और कुलदीप यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जबकि टूर्नामेंट के संचालन में राजीव, समीर, अजहर, रफाकत और सरफराज ने भाग लिया। मैच शुरू होने के पूर्व प्रमुख रवीश कुमार द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post