बांका: शनिवार को चांदन प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ चांदन की बैठक मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बीआरसी प्रांगण में सम्पन्न हुई।यह बैठक अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के आदेशानुसार तथा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ बांका के निदेश पर चार सूत्री माँगों के समर्थन में होने वाले चरणबद्ध आंदोलन के सफलता के लिए आयोजित की गई ।चार सुत्री माँग जिसमें पुरानी पेंशन योजना को लागू करना ,क्योंकि 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से बंचित कर दिया गया है।नियोजित शिक्षकों को भी नियमित शिक्षकों की भाँति वेतन तथा अन्य सुविधा प्रदान किया जाय।नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जिसमें शिक्षक विरोधी नीति है उसमें संशोधन किया जाय।तथा साँतवा वेतन आयोग की सभी सिफारिशों को हूँबहू लागू किया जाय।प्रथम चरण में 31अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चलाने पर सहमति बनी।इसके लिए संकूल वार सबों को जिम्मेदारी दी गई ।दूसरा चरण में दिनांक 15 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच जिस दिन जिला निर्धारित करे उस दिन अधिक से अधिक शिक्षकों के भाग लेने पर सहमति बनी।तथा राज्य में 15नवम्बर तथा दिल्ली में देश स्तर पर होने वाले धरना संभावित तिथि 30 जनवरी 2023 के धरना को सफल बनाने पर सहमति बनी।इस मौके पर सचिव अभिमन्यु कुमार के अलावा संघीय पदाधिकारी,प्रतिनीधि में आदित्य कुमार,अरुण मंडल,उत्तम कुमार,मनोज कुमार,आलोक दीपक,नरेन्द्र कुमार सिंह,प्रवीण कुमार रंजन,दिनेश सिंह,रामबाबू सिंह,पंकज पाण्डेय पिंकू,अजीत कुमार प्रसाद,चन्द्रशेखर दास,संजय कुमार साह,राजेन्द्र दास,कंचन कुमारी,अलेक्जेण्डर मरांण्डी,मुचकुन्द प्रसाद ,शंकर प्रसाद,संतोष कुमार शर्मा,निरज कुमार,मनोज दास आदि उपस्थित थे।