बज्रपात से युवक की मौत

बांका:  गुरुवार देर शाम  तेज बारिश के दौरान बज्रपात की घटना में एक 14 वर्षीय लडके की मौत हो। घटना प्रखंड क्षेत्र के कोरिया पंचायत के खीरवाकोला गांव की है। ग्रामीणों  के अनुसार गुरुवार शाम खीरवाकोला गांव निवासी देवनारायण टुडू का 14 वर्षीय पुत्र राहुल टुडू गांव के अन्य साथियो के साथ उदालखूंट जंगल में गाय चरा कर वापस घर लौट रहा था।रास्ते मे तेज बारिश से बचने के लिए लड़का एक पेड़ के निचे छुपा था। इसी दौरान बज्रपात की चपेट मे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गाय चरा रहे अन्य साथियों की सुचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे उठाकर घर ले गया। जहां बिना पुलिस प्रशासन को सुचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नही दिया है।वरना मुआबजा के बारे में अनुरोध किया जा सकता था।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post