पार्टी की मजबूती के लिए बैठक

 बांका:राजद के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर प्रखंड में बूथ कमिटी के गठन किया जाना है। इसके लिए रविवार को निरीक्षण भवन में प्रखंड राजद की बैठक अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इसमे प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राज हंस पंडित द्वारा सभी 17 पंचायत के लिए पंचायत निर्वाची पदाधिकारी का चयन किया गया। जिसके द्वारा अब अपनी सुविधानुसार जल्दी से जल्दी प्रत्येक बूथ के लिए बूथ अध्यक्ष और बूथ कमिटी के गठन किया जाएगा। जिसके चयन की प्रक्रिया पूरा होने पर प्रखंड अध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। इस बैठक में राज हंस पंडित और बेलहर के पूर्व विधायक रामदेव यादव ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब एक बार फिर बिहार में गरीबो की सरकार आ गयी है। जो अब बिहार के विकास की गाड़ी आगे ले जाएगी।इसलिए हमें अपनी पार्टी को मजबूत करने में कोई कमी नही करनी होगी।अधिक से अधिक लोगो को अपनी पार्टी का सदस्य बनाया जाय। इस बैठक में रामदेव यादव के अलावे मिठन यादव, पलटन प्रसाद यादव,आशुतोष कृपा मूर्ति,गोविंद यादव सहित बड़ी संख्या में राजद के समर्थक उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post