नवम का छात्र यादव

 बांका:25 अगस्त को अपने स्कूल उच्च विद्यालय आने वाले नवम वर्ग के छात्र मिथिलेश कुमार आज तक कोई पता नही चल सका है। जिससे उसके परिवार के लोगो मे तरह तरह की आशंका उतपन्न हो रही है।गायब छात्र मिथिलेश के पिता सौदी यादव ने थाने आवेदन देकर गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया है। लापता छात्र मूलरूप से जमुई जिले के झाझा थानांतर्गत रामदास पुर का निवासी था। जो अपने नाना के घर प्रखंड के कोरिया पंचायत के पटना गांव में रहकर उच्च विद्यालय में नवम वर्ग में पढ़ता था।रोजाना की तरह अपने नाना के घर से स्कूल के लिए चला। पर शाम तक वापस नही आने पर उसकी खोज शुरू किया गया।अपने सभी स्वजनों के घर खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नही चला। फिर स्कूल में पता लगाने पर यह बात सामने आई कि वह कई दिन से स्कूल नही आ रहा था। आखिर वह अचानक कहां गायब हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि उसने आवेदन को दर्ज कर मामले के बारे में पूछताछ कर रहे है। साथ ही स्वजनों को भी उसके दोस्त और अन्य सहयोगी का पता लगाकर खोजबीन करने को कहा गया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post