बांका: रविवार की दोपहर बाद चांदन पंचायत के नावाडीह स्थित छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष रजत सिंहा के आवास पर पहुंचे जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं के विषय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत किया।जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे जिप अध्यक्ष ने नावाडीह स्थित सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय सह गोपाल कला मंच का जायजा लिया और उसके नव निर्माण व चाहरदिवारी के निर्माण की बातें कही । साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ नीलकोठी गांव स्थित मंदिर का जायजा लिया और ग्रामीणों की मांग पर मंदिर की चाहरदिवारी के निर्माण का भरोसा दिया ।विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए उन्होंने कदरसा जमुनी पथ के चांदन नदी पर बने पुल के बाढ़ में बह जाने के कारण बाधित आवागमन को चालू कराने हेतु तत्काल डायवर्सन निर्माण की बातें कही । प्रखंड मुख्यालय से सटे जिला परिषद निरीक्षण भवन की जर्जर हालत के सवाल पर उन्होंने नये सिरे से भवन निर्माण और सड़क किनारे मार्केट निर्माण का भरोसा दिया ।उन्होंने बताया कि निरीक्षण भवन के निर्माण कि स्वीकृति मिल चुकी है जल्द ही इस पर काम किया जायेगा ।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरेकृष्ण पाण्डेय, राहुल राजवंशी, कुंदन साव, जयप्रकाश कुशवाहा, जय कुमार चौधरी, नूनदेव चौधरी, मंटू सिंह व दिनेश कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
