कुन्नथ गांव में भाकपा की बैठक में सुखाड़ पर गरजे किसान

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुन्नथ में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक कामरेड प्रेमलता देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगमी 18 से 21 सितंबर तक धौरेया में आयोजित 24 वां राज्य सम्मेलन की सफलता पर विस्तार से चर्चा हुई । संचालन करते हुए कामरेड सदानंद सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों की जीविका खेती - किसानी पर निर्भर है ।आज मौसम की बेरूखी के कारण खेती - किसानी चौपट हो गया है । केंद्र सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। बताया कि इस विपरीत परिस्थिति में केंद्र सरकार को बढ़चढ़ कर सहयोग करने की जरूरत है। रेडियो पर मन की बातें सुनने से कभी किसानों की समस्या हल नहीं होगा।वहीं जिला मंत्री कामरेड मुनिलाल पासवान ने बताया कि जिले को सुखाड घोषित करने , बिजली बिल , कृषि कर्ज माफ करने की बात कही ।साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं किसानों को राज्य सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पर बल दिया। बैठक के बाद उपस्थित सभी कार्यकर्काओं एवं किसानों ने सुखाड़ घोषित करने , बिजली बिल माफ करने , आपदा की घड़ी में किसानों को मदद करने सहित अन्य मागों को लेकर आवाज बुलंद किया। मौके पर कामरेड हृदय नारायण सिंह , नीरज कुमार , सुधीर प्रसाद सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post