रजौन, बांका: जाति आधारित जनगणना को लेकर मंगलवार 30 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन के निर्वाचन कार्यालय परिसर में चार्ज अधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी एवं विकास मित्रों की बैठक हुई। बैठक में चार्ज अधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित, सहायक चार्ज अधिकारी सह सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुपम कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित। बैठक में उपस्थित पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी एवं विकास मित्रों को एक सप्ताह के अंदर सीमांकन रिपोर्ट निर्धारित करते हुए देने के लिए कहा गया है। बैठक में विकास मित्र रीता, मंजुला, सुभद्रा, परमानंद प्रभाकर अनुपस्थित पाए जाने की स्थिति में चार्ज अधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित ने स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। बैठक के क्रम में निर्वाचन सहायक शाह जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, श्रीकांत कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास,सुबोध कुमार, राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार झा, अरविंद कुमार, विकास मित्र घनश्याम दास, अशोक दास, राजेश कुमार, निरंजन हरिजन निराला, रूद्र नारायण आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव