बबलू फिर से बने रजौन राजद प्रखंड अध्यक्ष

रजौन, बांका : रजौन प्रखंड राजद अध्यक्ष पद के लिए बबलू सिंह चंद्रवंशी एक बार फिर निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद के लिए चुन लिए गए हैं। मंगलवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक मोहम्मद अलाउद्दीन व उदय यादव की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से बबलू सिंह चंद्रवंशी को दोबारा अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है। दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चयनित हुए श्री चंद्रवंशी ने बताया कि पार्टी सभी जाति धर्म को एक साथ लेकर कार्य करेगी। इस दौरान राजद नेता पूर्व मुखिया जवाहर यादव, अरविंद यादव, पवित्र यादव उर्फ पप्पू यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष भैरौ सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र भारती उर्फ भोला यादव, सुरेश यादव, संजय झा, संजय यादव, विष्णुदेव ठाकुर, पूर्व मुखिया सुभाष चंद्र यादव, मिलन यादव, नयन सिंह नटवर, सतीश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post