रजौन, बांका : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा, बांका के पत्रांक 1677 दिनांक 8 अगस्त 2022 के आलोक में 48 चिन्हित विद्यालय में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र एनआरएसटी संचालन किए जाने का आदेश दिया गया था। विद्यालय में केन्द्र संचालन के लिए विद्यालय के एक-एक शिक्षक को विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा नामित किया किया गया था। उक्त नामित शिक्षक का चार दिवसीय गैर आवसीय विशेष प्रशिक्षण दिनांक 25 अगस्त 2022 से 29 अगस्त 2022 तक 10 से चार बजे के बीच प्रशिक्षण प्रशिक्षक लक्ष्मी कुमारी एवं विकास कुमार द्वारा दिया गया। प्रशिक्षक लक्ष्मी कुमारी, विकास कुमार एवं प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद ने बताया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एफएलएन के तहत वर्ग कक्षा एक में नवनामांकन बच्चों के बीच ऐसा चहक प्रशिक्षण देना कि विद्यालय के कक्षा एक में नव नामांकित बच्चे विद्यालय चहट और चहक मनोरंजन के साथ पढ़ने तथा विद्यालय आवर तक विद्यालय नहीं छोड़ने के लिए विवश रहे। चहक चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण ठाकुर ने 25 अगस्त को किया था जो 29 अगस्त विदाई सत्र के साथ संपन्न हो गया। बीईओ शिव नारायण ठाकुर के हवाले प्रखंड लेखा सहायक मोहम्मद कामरेज आलम एवं प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद ने बताया इस प्रकार पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण 31 अगस्त बुधवार से 4 सितंबर 2022 रविवार तक बीआरसी के नए प्रशिक्षण भवन एवं इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी में 152 प्रारंभिक विद्यालय प्रधान तथा मध्य विद्यालय बामदेव सीआरसी परिसर में 29 प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों तथा विद्यालय प्रधानों द्वारा नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के रूप में बीआरसी एवं धौनी हाई स्कूल परिसर में आयोजित पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का प्रशिक्षक जयशंकर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, मीना कुमारी हेंब्रम, केशव कुमार सत्यार्थी एवं मध्य विद्यालय बामदेव सीआरसी परिसर में आयोजित प्रशिक्षण का मुख्य प्रशिक्षक विरेंद्र कुमार सिंह विकास कुमार को नामित किया गया है। पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समय सारणी 10 से 4 बजे निर्धारित किया गया है। प्रखंड लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम एवं प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद ने बताया पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रारंभिक विद्यालय प्रधान प्रशिक्षणार्थियों को यात्रा भत्ता के साथ-साथ भोजन चाय आदि तक ग्रहण कराया। इस प्रकार 8 सितंबर से दूसरे बैच के तहत प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों द्वारा नामित शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार दिवसीय गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण में शिक्षिका राजकुमारी शर्मा, ललित कुमार, रेखा कुमारी, रानी कुमारी, प्रीति कुमारी प्राथमिक विद्यालय दौना, प्रीति राजावर सहित चिन्हित 48 विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट :केआर राव