बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के कई महत्वपूर्ण स्थानों सहित कई दर्जन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का मामला एक बार फिर ठंडे बस्ते में चला गया है। जिससे आम लोगो मे एक बार फिर आक्रोश पनपने लगा है।यहां के भी लोगो को अतिक्रमण वाली जमीन पर बुलडोजर चलने का इंतजार था।जैसा जिले के अन्य प्रखंडो में हो चुका है। लेकिन यहां के लोग का इंतजार अब धीरे धीरे खत्म हो रहा है।और अब अतिक्रमण कारी का मनोबल मजबूत होता जा रहा है। जबकि आम लोग फिर अतिक्रमण की मार झेल रहे है। ज्ञात हो कि प्रखंड में बिरनिया पंचायत के दर्दमारा सीमा से वियाही मोड़ तक पश्चिम दिशा में सैकड़ो घर बना लिया गया है। जिसमे अधिकतर ऐसी जमीन है जो सरकार द्वारा गरीब दलित परिवार को भूमिहीन मान कर दिया गया था।लेकिन उन लोगो द्वारा उस जमीन को बेच दिया गया। जिसकी खरीद बिक्री में भूमाफिया ने लाखों कमाई कर जमीन की खरीद बिक्री कर कई आलीशान भवन भी बना लिया गया है।इसके अलावे कांवरिया पथ,मुख्यालय के काली मंदिर,दुर्गा मंदिर,देवघर चांदन पक्की सड़क किनारे भी अतिक्रमण किया गया है। लेकिन अन्य प्रखंडो की तरह यहां इसे हटाने में पदाधिकारी कोई दिलचस्पी नही दिखा रहे है। इस संबंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि लगभग सभी को नोटिश भेज दिया गया है।कुछ जगहों पर स्थानीय अमीन की नापी से संतुष्ट नही है। इसलिए जिले के अमीन से नापी के लिए ऊपर लिखा गया है।नापी होते ही सभी को हटा दिया जाएगा।