बांका:जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव के समीप एक तालाब के निकट बीती रात्रि स्थानीय पुलिस ने चार युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के एक तालाब समीप एक तालाब में कुछ अपराधिक तत्व कुछ प्लानिंग कर रहा है पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छापेमारी की इस दौरान कमलपुर गांव के समीप तलाब के पास चार युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। जब उन लोगों की तलाशी ली गई तो दो युवक के पास देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

