बड़वासनी पंचायत में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सैकड़ों पशुओं की निशुल्क जांच की गई

 बड़वासनी पंचायत में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सैकड़ों पशुओं की निशुल्क जांच की गई     



                   

                                                                          कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट.                               

                                                                          प्रखंड क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत हीडोलावरण गांव में सोमवार को जन जागरण अभियान कृषि भूमि संरक्षण जल छाजन विकास योजना के तहत पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के विभिन्न गांव से लगभग 10 दर्जन से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया। इस मौके पर गाय भैंस बकरी आदि की जांच कर निशुल्क दवाई दी गई। शिविर में उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते हुए चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र कुमार एवं सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहन प्रसाद ने कहा कि पशु पालकों को इस मौसम में पशुओं को विभिन्न प्रकार के बीमारी होने के लिए आपको सजग रहना होगा और पशुओं पर विशेष रुप से ध्यान देना होगा खासकर जो भी पशुपालक पशु पालते हैं गाय बैल बकरी उसको बिजनेस परपस से पालना होगा तभी आपकी आमदनी बढ़ेगी इसमें आपको विशेष रूप से जानवर पर ध्यान देने होगी अगर किसी पशु को बीमारी है तो  चिकित्सक से संपर्क कर उसे दवाई उपलब्ध करावे तभी आपकी पशुओं से आमदनी होगी नहीं तो बीमारी में ही पैसा खर्च हो जाएगा  इस मौके पर अभियंत्रण विशेषज्ञ अवध किशोर सिंह वित्तीय विशेषज्ञ रंजीत कुमार समाजिक उत्प्रेरक नूतन कुमारी विरेंद्र कुमार पशुपालक नारायण यादव महेश कुमार दिनेश दिनकर ब्रह्मदेव यादव भोला यादव गणेश यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post