घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया बाजार के गौंसाय टोले के रामकिशुन गोस्वामी की पत्नी सुगिया देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें बाजार निवासी अनोद मंडल, उसके पुत्र नंदन मंडल, चंदन मंडल एवं मिथुन मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया है आवेदिका ने बताया है कि उसने 10 साल पुरी पूर्व नामजद अभियुक्त अनोद मंडल को जमीन के बदले कोर्ट के कागजात पर जरबैना तैयार कर पैसा दिया था। जिसके बाद आवेदिका ने जमीन पर घर का निर्माण करवाया। मात्र दो हजार की राशि रजिस्ट्री के वक़्त देने के लिए शेष रखी थी। लेकिन नामजद अभियुक्त रजिस्ट्री करने को तैयार नहीं हुए। अब नामजद अभियुक्त आवेदिका को घर खाली करने को कहते हैं। सोमवार को नामजद सभी अभियुक्त ने घर में घुसकर आवेदिका के साथ मारपीट की। साथ ही घर के सारे सामान को बिखेर दिया। वहीं 10 से 12 हजार रुपया भी अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।