पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर(मुंगेर ) से पंकज सिंह की रिपोर्ट
जल ही जीवन है जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जल की समुचित व्यवस्था के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। लोगों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंची इसके लिए सरकार कई योजना चलाई है। बावजूद इसके लोग प्यास बुझाने के लिए मिलों दूरी तय कर पानी की व्यवस्था में लगे हुए है। सनद रहे कि बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के तहत महत्वकांक्षी योजना हर घर नल का जल धरातल पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। इस योजना मद में सरकार द्वारा करोड़ों की सरकारी राशि पानी की तरह बहा देने के बाद भी लोगों के घरों में शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रखंड के ददरीजाला पंचायत अंतर्गत झिट्टी गांव के वार्ड संख्या 5 में बरसों से नल जल योजना से जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश गहराता जा रहा है। झिट्टी गांव की दर्जनों महिलाओं ने नल जल योजना के बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगभग 2 साल पूर्व गांव में जलापूर्ति के लिए जल मीनार बनाया गया जगह जगह जलापूर्ति पाइप भी बिछाया गया परंतु आधे अधूरे गांव में जलापूर्ति पाइप बिछाकर संवेदक काम छोड़कर निकल गए आज तक ग्रामीण आस लगाए बैठे हुए हैं कि पूरे गांव में पाइप कब बिछेगी और कब उन्हें नल जल योजना का लाभ मिलेगा। गांव की महिला ने बताया कि लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तय कर रोजमर्रा की जरूरत हेतु पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए पानी लाकर घर के सारे काम करती हूं ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ विधायक एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया परंतु अभी झिट्टी गांव में नल जल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी। गर्मी परवान पर है गांव के प्राय: सभी चापाकल सूखने के कगार पर है। कुआँ, तालाब, नदी, पोखर सभी सूख गए हैं। सरकार वादे तो बड़े-बड़े करते हैं परंतु ना तो सरकार और ना ही जनप्रतिनिधि इस पर कोई सुधि ले रहे हैं। अगर जल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।