पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर)बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय योजना पूरी तरह से धरातल पर उतरता हुआ नजर नहीं आ रहा है इस योजना पर सरकार के द्वारा लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है पर आम जनता तक यह योजना का लाभ नहीं पहुंच रहा है जिसको लेकर के ग्रामीणों में काफी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है बताते चलें कि नल जल योजना एवं गली नली पक्की करण को लेकर के सरकार के द्वारा हर वार्ड हर पंचायत हर प्रखंड में करोड़ों से अधिक रुपए खर्च किए जा रहे हैं विभागीय कर्मचारी के लापरवाही के कारण यह योजना सफल नहीं हो पा रहा है वही बताते चलें कि पूरा मामला मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के 10 एवं 11 नंबर वार्ड का है यहां पर दुर्गापुर के मेन सड़क में लगभग कई महीने पूर्व से भी पानी का जमा होते जा रहा है जिसको लेकर के ग्रामीणों के द्वारा कई बार मुखिया विधायक एवं वार्ड सदस्य को इस समस्या से अवगत कराया गया है पर अभी तक कोई भी प्रतिनिधि इसे ठीक करना मुनासिब नहीं समझा है उस रास्ते होकर के दर्जनों से अधिक गांव के लोग हर रोज हजारों से अधिक लोग उस रास्ते से गुजरते हैं उनको आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है उतना ही नहीं इस लोगों का घर सड़क के किनारे है उन लोगों के घर में थोड़ा बारिश होते ही घर में पानी घुस जाता है जिसको लेकर के घर में भी रहने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है उनके घर एवं बाहर पानी ही पानी रहता है जिससे कि 10 एवं 11 नंबर वार्ड के दर्जनों घर बैठे हैं जो कि पानी में रहने एवं निकलने पर है मजबूर वहीं वार्ड सदस्य ग्रामीण उदय राम ग्रामीण सुमन शाह के द्वारा यह बताया गया कि यहां क्या स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह को भी इस मामले से अवगत कराया गया पर वह देख कर के चले गए लेकिन वह अभी तक कुछ नहीं करवा सके हैं वही स्थानीय यात्री सुमनसा के द्वारा यह बताया गया कि यह रास्ता पर पानी लगभग बहुत दिनों से है आने जाने में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है पर इसके ऊपर सरकार के कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि या फिर विधानसभा प्रतिनिधि का कोई नजर नहीं है अगर इस तरह का नजारा अधिक दिन तक रहता है तो यहां के लोगों को भयानक बीमारी का भी शिकार होना पड़ेगा