कटोरिया में पीएचडी मंत्री का जदयू एवं राजद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री ललित कुमार यादव देवघर से बेलहर जाने के क्रम में कटोरिया में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी एवं उत्तम यादव महाविद्यालय के प्रांगण में जदयू एवं राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि पूरे बिहार में प्रत्येक जिले में पीएचडी द्वारा जल नल योजना द्वारा बनाए गए पानी सप्लाई का जांच किया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि जो भी बंद पड़े पानी सप्लाई एवं चापाकल खराब है उसे अभिलंब ठीक कर पानी सप्लाई बहाल किया जाएगा । मंत्री जी के कार्यक्रम के संबंध में पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम ने बताया कि पहले मंत्री जी का कार्यक्रम बौसी होते हुए भागलपुर सुल्तानगंज कटोरिया आना था लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम बदल जाने से बोसी के कार्यकर्ता में काफी निराशा हुई है काफी मकसद से कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया । स्वागत करने वालों में कटोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम ,बेलहर के पूर्व विधायक रामदेव यादव, जदयू नेता ओमकार यादव ,बालेश्वर दास, राजद के प्रखंड अध्यक्ष मीर अख्तर अली ,राजीव कुमार चौधरी, उत्तम यादव, प्रमोद यादव, मंडली यादव ,ज्योतिष मंडल आदि सहित भारी संख्या में जदयू राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

