बांका:रविवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव के बांका जिला में प्रवेश करते ही दो अलग अलग खेमे द्वारा अलग अलग जगहों पर स्वागत कि चर्चा का विषय बन गया है। जिसमे एक खेमे में दर्दमारा सीमा पर बेलहर विधायक मनोज यादव का जदयू खेमा अपने अन्य समर्थकों के साथ उपस्थित था। जिसमे प्रखंड जदयू अध्यक्ष दीपक भारती सहित जदयू के अन्य समर्थक उपस्थित थे। जबकि दूसरी ओर पलटन प्रसाद यादव के आवास पर जदयू सांसद गिरिधारी यादव,उसके अनेक समर्थक जिसमे ओंकार यादव सहित रामदेव यादव,मिठन यादव एंव अन्य राजद समर्थक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिसमें से बेलहर विधायक समर्थक कोई भी पलटन यादव के आवास वाले स्वागत समारोह में उपस्थित नही हुआ।इसकी प्रखंड भर में चर्चा हो रही है। ज्ञात हो कि पूर्व से भी गिरिधारी यादव सांसद और उसी पार्टी के बेलहर विधायक मनोज यादव के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। वही मनोज यादव खेमा कह रहा है कि विधायक द्वारा मंत्री को प्रखंड मुख्यालय की पानी समस्या से अवगत कराने के बाद मंत्री ने इस पर संज्ञान लेकर देखकर चालू करने का आश्वाशन दिया। जबकी राजद के पलटन यादव और आशुतोष कृपा मूर्ति का कहना है कि उनलोगों के लिखित आवेदन पर मंत्री ने यह आश्वासन दिया है। इस समस्या पर दोनों पक्ष अपना अपना श्रेय पाने का प्रयास कर रहा है। जबकि आम जनता सिर्फ समस्या का समाधान चाहती है। और उन्हें समय पर साफ पानी मिल सके इसका इंतजार कर रही है।जबकि कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे है कि दो गुटों के आपसी खींचतान में उनकी समस्या बीच मे ही न लटक जाय।