बांका:मूसलाधार बारिश के बीच बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव के झारखंड से बिहार की सीमा में प्रवेश कर चांदन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव के आवास पर मंत्री के स्वागत के लिए सांसद गिरिधारी यादव,पूर्व बेलहर विधायक रामदेव यादव,मिठन यादव ओंकार यादव पलटन प्रसाद यादव द्वारा फूलमाला और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। वहां उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री को पानी की समस्या से अवगत कराया और बताया कि लगातार कई बार लाखों खर्च होने के बावजूद प्रखंड मुख्यालय के लोगों को टंकी से पानी नहीं मिल रहा है। जिससे यह टंकी सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। वहीं कई गांव के ग्रामीणों ने भी अपने अपने गांव के नल जल योजना की दुर्दशा से भी अवगत कराया, और बताया कि कोई भी नल जल योजना कारगर नहीं है। जिससे लोगों को समुचित पानी मिल सके। इस संबंध में कई गांव के लोगों ने लिखित आवेदन भी मंत्री महोदय को दिया। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि नल जल योजना में पंप चालकों कई कई वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण भी नल जल योजना बंद पड़ा है। कई जगहों पर मशीन की चोरी, नल जल योजना का पाइप फटा होने और कई कई घरों तक पाइप नहीं पहुंचना भी मुख्य कारण है। आम ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए मंत्री ललित यादव ने लोगों को आश्वस्त किया कि स्थानीय पदाधिकारी 15 दिनों के अंदर सारी समस्या का समाधान कर दें। जो उनके अंदर आता है और जो समस्या उन से बाहर है उसकी रिपोर्ट अभिलंब जिला को भेजें, वहां के वरीय पदाधिकारियों से हुए खुद बात कर सभी नल जल योजना और पीएचइडी विभाग के पानी को घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। ललित यादव ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री की बहुआयामी योजना को जितनी जल्दी हो सके धरातल पर उतारने की बात कही। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया अनिल मंडल, गौरीपुर मुखिया पति प्रमोद मंडल,आशुतोष कृपा मूर्ति,लक्ष्मण यादव,गोविंद यादव,हरि यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे। जबकि जदयू के कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं हुए। वहां से निकलते समय भी मंत्री ने कई जगह आम ग्रामीणों से नलजल के बारे में लोगो से पूछताछ किया।
बंद पड़े नलजल को 15 दिनों मे हर हाल में चालू करे-ललित यादव
byआमोद कुमार दुबे
-
0

