शंभुगज में ट्रैक्टर से दब कर युवक की मौत

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : शंभुगज थाना क्षेत्र के कसबा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। मृतक किसान उक्त गांव के सदानंद झा का 35 वर्षीय पुत्र हेमंत उर्फ बौआ झा था।घटना रविवार को हुई है ।पीड़ित स्वजनों ने बताया कि गांव के दक्षिण बहियार में आम का बगीचा है। हेमेंत झा एक रिश्ते के भाई के साथ ट्रैक्टर से आम बगीचा देखने बहियार जा रहा था।जहां रास्ते में कलिया नदी पार करते समय ट्रैक्टर का पहिया किसी तरह फस गया।हेमंत ने ट्रैक्टर पर बैठे भाई को नीचे उतार दिया , और खुद गड्डे में फसे गाड़ी को बाहर निकाले का प्रयास करने लगा। इस दौरान हेमंत गाड़ी समेत नदी में गिर पड़ा। भाई के शोर मचाने पर बहियार में काम कर रहे अन्य लोग दौड़कर पहुंचे , और किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे हेमंत को बाहर निकालने का प्रयास किया। साथ ही अचेतावस्था में हेमंत को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे , इस बीच हेमंत की मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया , और गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। सदानंद झा के चार संतानों में सबसे छोटा पुत्र हेमंत था।बांकि दो बहन की शादी पहले हो चुकी है। बड़ा भाई शंत कुमार देवघर में किसी निजी कंपनी में काम करता है ।हेमंत झा घर में खेती - गृहस्थी संभालने के साथ घर पर ही फोटो कापी , आन लाइन का काम करता था। पिता सदानंद झा गांव के ही अनुप देवी कन्या उच्च विद्यालय में लेखापाल से रिटायर्ड हो चुके हैं। हेमंत झा की शादी करीब छह वर्ष पूर्व सुलतानगंज के खुशबू कुमारी से हुई। जिसमें एक पुत्र चार वर्ष का और एक पुत्री दो वर्ष की है।अचानक इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। पत्नी खुशबू बार - बार यह कहकर दहाड़ मार रही थी कि अब जीवन किसके सहारे कटेगा ।इस घटना से पंचायत के मुखिया कलानंद सिंह , पूर्व मुखिया मु जियाउर रहमान , सादका प्रवीण , पंचायत समिति सदस्य नीलेश झा , मृत्युंजय झा , प्रो रिजवान सहित अन्य ने दुख व्यक्त की है।बताया कि हेमंत झा काफी सरल और हसमुख स्वभाव के थे। समाजिक कार्यों में हेमंत हमेशा आगे रहते थे। समाज ने एक होनहार युवक को खो दिया है।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post