आंगनबाड़ी का निर्माण दूसरी जगह होने का ग्रामीणों ने किया विरोध

बांका: चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के मुखिया पर मनमाने ढंग से वार्ड पांच धरवाटिल्हा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण अपने गांव पैलवा में बनने की ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीडीसी बांका द्वारा निर्माण को तत्काल बंद कर दिया गया है। कई दर्जन ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षर के साथ जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि केंद्र संख्या 128 के लिए धरवाटिल्हा वार्ड पांच में स्कूल परिसर की जमीन पर निर्माण के लिए अंचल एंव परियोजना कार्यालय द्वारा पूरी तरह निरीक्षण के बाद संतुष्ट होकर अनापत्ति प्रमाणपत्र खाता 22 खसरा 1399 रकबा छह डिसमिल का दिया गया है।जबकि मुखिया द्वारा पैलवा गांव के खाता 100 खसरा 1130 रकबा तीन डिसमिल पर निर्माण शुरू करने से ग्रामीणों ने विरोध किया है। जबकि मुखिया गुलटन रजक ने बताया कि उन्हें जिला से जो पत्र दिया गया है उस पर जो खाता खसरा अंकित है। उसी पर निर्माण किया जा रहा है।जबकि उस पत्र में भी अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाणपत्र पर निर्माण की बात लिखी गयी है।इस संबंध में पूछने पर सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि मेरे द्वारा जिस खाता खसरा पर अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया गया है।और जिला से उसमे बदलाव कैसे हुआ इसकी जांच होने के बाद कि निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।यह एक गंभीर मामला है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post