अनन्त पूजा सम्पन्न

बांका: चांदन सहित पूरे जिले के सभी प्रखंड भर में शुक्रवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर भगवान अनन्त की पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही घरो की सफाई की गई। साथ ही पंडित द्वारा एक एक घरो में कई घरों की महिलाओं को एक साथ अनन्त भगवान की कथा सुनायी गयी। और इस कथा के श्रवण के बाद व्रती के हाथों में अनन्त डोरा बांधा गया।और प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर कई मंदिरों में भी पूजा पाठ के साथ भक्तों ने अनन्त भगवान के कथा का श्रवण किया। मान्यता है कि अनन्त भगवान की कथा श्रवण मात्र से परिवार की सुख शांति बनी रहती है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post