सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में महिला चिकित्सक रहे अनुपस्थित , मरीज परेशान

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार शुक्रवार को सीएचसी परिसर में पीएम मातृत्व शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें करीब 390 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच हुआ ।जांच में बीपी , एचबी , शुगर , वजन इत्यादि अन्य तरह का जांच हुआ। जांच के बाद चिकित्सक ने जरूरी दवा देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया कि बरसात के मौसम में खान - पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जांच टीम में डा आलमगीर , डा रविंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे ।इधर पीएम मातृत्व शिविर में एक भी महिला चिकिक्सक की उपस्थिति नहीं रहने से कई महिला मरीजों ने नाराजगी व्यक्त किया ।बताया कि जब पहले से शिविर की तिथि निर्धारित रहती है , इसके बाद भी महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति एक गंभीर विषय है ।इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि दो महिला चिकित्सक है , लेकिन शिविर में एक भी नहीं पहुंची थी। प्रबंधक ने रिपोर्ट जिला में भेजने की बात कही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post