मुखिया पति और उसके बहनोई पर दलित महिला ने धमकी देकर करीब एक साल से दुष्कर्म का आरोप लगाया।

बांका: धोरैया  गांव की दलित महिला ने दुष्कर्म करने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसमें पीड़िता ने काठबनगावं बीरबलपुर पंचायत के मुखिया पति इंदल साह एवं उनके बहनोई अरविंद साह को आरोपित किया है। इस बाबत धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। इधर, आरोपित इंदल ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा साजिश के तहत उसे फंसाया गया है। पहले भी बरामद हथियार मामले में उसे आरोपित करने की साजिश की गई थी।महिला का आरोप है कि उसके पति दिल्ली में रहते हैं। इस कारण मुखिया पति के बहनोई देवड़ाढ़ गांव निवासी अरविंद साह मेरे साथ पिछले एक वर्ष से डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा है। जिसका विरोध करने पर मुखिया पति इंदल साह पर पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह भयभीत होकर चुप रही। पीड़िता ने थाना को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपित अरबिंद साह की पत्नी का देहांत हो गया है। दोनों ही साले-बहनोई अपराधी चरित्र का व्यक्ति है। जो खुलेआम हथियार लेकर घूमता रहता है। जिससे लोग भयभीत रहते हैं। 


पीड़िता ने कहा कि एक दिन उसकी नाबालिग पुत्री के सामने आरोपित ने उसके साथ गलत व्यवहार करने लगा। इस कारण वह थाना पहुंचकर दोनों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है।

महिला का आरोप 

जान से मारने की धमकी दी गई।
एक साल से किया जा रहा दुष्कर्म 
पति और बच्चे की हत्या की भी देते थे धमकी 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post