बांका के बाराहाट में ट्रेन से कट पति, पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत ।

बांका:सोमवार सुबह बाराहाट के पास गौरवा के समीप सुबह 11 बजे  ट्रेन से कट कर एक ही परिवार के पति, पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गयी। मृत बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर गांव निवासी संजय झा,पत्नी बंदना झा और एक पांच साल की बच्ची जो मृतक सजंय झा की नतनी छोटी कुमारी शामिल है। तीनो की मौत अचानक आयी ट्रेन से घटनास्थल पर ही  हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बांका जा रहे थे कि अचानक बांका की ओर से पैसेंजर ट्रेन आ गई और उससे काटकर दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।घटना की खबर आसपास होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गये। और उस जगह पर कोहराम मच गया।कई घण्टे तक ट्रेन का आवागमन बाधित रहा। बाद में रेल थाना के कर्मी द्वारा तीनो लाश को कागजी खानापूर्ति के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post