अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा के बाद न्यायिक कार्य बंद

बांका:जिला एडभोकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सह कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार यादव उर्फ लक्ष्मी यादव अधिवक्ता का सोमवार देर रात हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया।जिसके निधन की खबर के बाद मंगलवार को दोनों एसोसिएशन के सभागार में शोकसभा का आयोजन कर न्यायिक कार्य से अधिवक्ताओं ने अपने आप को अलग रखा। शोकसभा में सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रह कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। रूपेश यादव सदा ही एसोसिएशन की भलाई के लिए लगे रहे। उनकी लोकप्रियता के कारण ही वे वार्ड पार्षद भी रह चुके है।जिला एडभोकेट एसोसिएशन की तरफ से उनके परिवार को 30 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी।शोकसभा में जिला एडभोकेट एसोसिएशन के महेश्वरी प्रसाद यादव,विनोद झा,श्याम किशोर यादव, कौशल किशोर झा,राजेन्द्र मिश्रा, जितेंद झा,मनीष वत्स, प्रकाश,विकास,एंव विधिक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह,सचिव प्रमोद कुमार सिंह,राजेन्द्र झा,बाबूलाल यादव, धर्मेंद्र झा,सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post