पांच शराबी गिरफ्तार

बांका: बाबाधाम से पूजा करने के बाद निजी कर से अपने घर बेगूसराय जाने के दौरान स्थानीय चांदन पुलिस द्वारा वाहन जांच के क्रम में पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर बांका भेज दिया गया है।जहां जुर्माना की राशि जमा करने पर उन्हें छोड़ दिया गया। गिरफ्तार युवकों में  गौतम कुमार पंडित बभनगामा बेगूसराय,सोनू कुमार नीमा बेगूसराय,बबलू गुप्ता,औरगंगाराम रमानी  बाभनगामा बेगूसराय, अशोक यादव खरवाजोर कटोरिया शामिल है। यह गिरफ्तारी उस वक़्त हुई जब पुलिस द्वारा देवघर चांदन पक्की सड़क पर पांडेयडीह के पास वाहन जांच कर रहे थे। उसी समय यह कार रोक कर जांच करने पर सभी शराब के नशे में पाए गए।जिसे अस्पताल लेकर फिर से जांच करा कर शराब की पुष्टि होने पर बांका न्यायालय भेजा गया। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post