छत्रहार में आठ लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद भी क्षेत्र में शराब और बालू तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। इस क्रम में रविवार को छत्रहार गांव से पुलिस ने आठ लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तस्करी का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया ।गिरफ्तार तस्कर छत्रहार गांव के सिंटू मिश्रा हैं। सुबह करीब नौ बजे से गांव के समीप आम बगीचा में नशेड़ियों का जमघट देख किसी ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी।सूचना पर सअनि शिवलोचन पासवान पुलिस बल के साथ आम बगीचा पहुंचे और एक तस्कर को शराब के साथ पकड़ लिया । वहीं पुलिस गाड़ी देख अन्य दो तस्कर तारापुर की तरफ भागने में सफल रहा ।पुलिस हिरासत में आए सिंटू ने मुंगेर जिले के दो तस्करों द्वारा शराब पहुंचाने की बात स्वीकार किया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने आठ लीटर देसी शराब की पुष्टि की है । बताया कि गिरफ्तार तस्कर मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत होता है। इसमें संलिफ्त अन्य तस्करों की खोज की जा रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post