एक तरफ से हो रहा निर्माण और दूसरी तरफ से टूटती जा रही सड़क

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग से निर्माण हो रहे सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है ।सड़क निर्माण संवेदकों के लिए सिर्फ लूट - खसोट का धंधा बन गया है। क्षेत्र के खजूरी से गुलनी - कुशाहा जिलानी मार्ग तक करीब साढ़े चार किलोमीटर लंवी दूरी तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ है।करीब 3 करोड़ 39 लाख की लागत से निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अनुमान इस तरह से है कि एक तरफ सड़क पर कालीकरण का काम जारी है और दूसरी ओर सड़क जगह - जगह से उखड़ना भी शुरू हो गया है। दो दिन से हल्की बर्षा के बाद सड़क का रंग तो और बदरंग हो गया ।स्थिति देख स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही कुछ लोगों ने सड़क दुर्दशा की इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल भी कर दी है। कई लोगों ने तो वीडियो स्थानीय विधायक सह पूर्व ग्रामीण विकास कार्य मंत्री को भी भेजी है। बताया कि जब निर्माण के समय सड़क दरकने लगी तो अगले पांच वर्षों में सड़कों की और क्या दुर्दशा होगी ।बताया कि सड़क कालीकरण में अलकतरा के नाम पर सिर्फ इसका लेयर चढ़ाने का काम हो रहा है ।ग्रामीणों ने हो रहे सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जांच कर सुधार कराने की बात कही है। इस संबंध में संवेदक कुंदन कुमार ने बताया कि भारी वाहन चलने के कारण दबाब अधिक हो गया। जिस कारण मिट्टी धसने से मात्र एक जगह सड़क धसा है। जिसकी मरम्मती की जाएगी ।विभाग के कनीय अभियंता सुमीत कुमार ने जांच कर समस्या समाधान कराने की बात कही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post