प्रशिक्षण में भोजन के नाम पर लूट

बांका:चांदन प्रखंड क्षेत्र के चार केंद्रों पर चहक कार्यक्रम के तहत वर्ग एक से पांच विद्यालयों के शिक्षकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को परोसे जा रहे भोजन के नाम पर जमकर लूट हो रही है। प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रतिभागियों को परोसे जा रहा दोपहर के खाना में ना ही गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है और ना ही मीनू के अनुसार खाना परोसे जा रहे हैं।दोपहर के खाना के लिए विभाग द्वारा प्रति प्रतिभागी 90 रूपये आवंटित किया गया है जबकि प्रतिभागियों पर चाय व पानी सहित मात्र 40-50 रु का ही खर्च किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुरुआती दो दिनों मे इसकी स्थिति और बदतर थी । शिक्षकों के विरोध करने के बाद भी  चावल,दाल,सब्जी थोड़ी बहुत सलाद और कुछ प्रतिभागियों के बीच छोटे छोटे पापड़ परोसा गया था।प्रतिभागियों की शिकायत पर स्थिति का जायजा लेने प्रशिक्षण केंद्र एम एम के जी उच्च विद्यालय  पहुंचे प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव ने उपलब्ध कराये जा रहे खाना को लेकर गहरी नाराजगी जतायी।और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभागियों को दिए जा रहे खाना मे लूट का खेल चल रहा है । साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से इसकी जांच कर जिला में चल रहे अगले सत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम मे भाग ले रहे प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराने की मांग की है ।इस संबंध मे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि प्रतिभागियों को खिलाये जा रहे दोपहर के खाना में गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है और प्राप्त आवंटन के अनुसार ही खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post