चांदन हाट की बन्दोबस्ती विवाद में

बांका:कोरोना काल मे दो साल से बाधित चांदन मुख्यालय हाट की बन्दोबस्ती का विवाद गहरा होने लगा है। इस बर्ष इस डाक के लिए स्थानीय मुखिया अनिल मंडल द्वारा अपने एक समर्थक संतोष यादव को दिया गया है। इसके खिलाफ लगातार कई बर्षो से बंदोबस्त लेने वाले सुनील राय ने स्थानीय मुखिया अनिल मंडल पर बिना कोई आम सूचना के आनन फानन में बन्दोवस्त करने  का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी सहित अन्य सभी को अलग अलग आवेदन देकर हाट की बन्दोबस्ती को रद्द कर आम सूचना निर्गत कर बन्दोवस्त कराने की मांग किया है। अपने आवेदन में सुनील राय का आरोप है कि नियमानुसार हाट बन्दोवस्त से पूर्व सभी आम जगहों पर नोटिश देकर जानकारी देने के साथ पूर्व के डाक लेने वाले को सूचना देना अनिवार्य है। लेकिन उसे जानकारी तक नही दिया गया है। इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि 50 हजार से कम राशि की बन्दोबस्ती का अधिकार पंचायत को है। उसमें उनकी कोई भूमिका नही है। जबकि मुखिया अनिल मंडल का कहना है कि नियमानुसार सभी जगह आम सूचना दिया गया था। और उसी के आलोक में कुल 12 लोगो ने इसमे भाग लिया और ऊंची बोली बोलने वाले को डाक दे दिया गया।और पूरे बंदोबस्त की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post