बिजली की समस्या से जलमीनार से जलापूर्ति ठप , एक दर्जन गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे क्षेत्र में बिजली - पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।खासकर बिजली के कारण सात निश्चय योजना अथवा पीएचइडी से बनी जलमीनार से जलापूर्ति ठप हो गया है ।जिससे दर्जनों गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार है। प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में विद्युत विभाग द्वारा कूल आठ फीडर है। जिसमें सबसे खराब स्थिति छत्रहार , गुलनी , कसबा एवं मालडीह फीडर की है।जहां हल्की हवा और बर्षा होते ही बिजली गायब हो जाती है।छत्रहार पंचायत के मुखिया अनिता मिश्र , पूर्व मुखिया मनोज मिश्र , गुलनी मुखिया मीनू सिंह ,सहित अन्य ने बताया कि बिजली की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है।पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन मुश्किल से दो घंटे भी बिजली नहीं रहती है। बताया कि विभाग ने जब से बिजली को तारापुर से अलग कर पतवारा ग्रीड से जोड़ने का  काम किया हालत और अधिक लचर हो गई है।हर घर बिजली सिर्फ कागजों पर सिमटी हुई है , धरातल पर सरकार के दावे फेल हैं। बिजली के बगैर बच्चों की पढ़ाई से लेकर गृहणियों की रसोई भी प्रभावित हो गया है।इतना ही नहीं जब भी बिजली समस्या पर अधिकारी से शिकायत - सुझाव के लिए फोन करते हैं तो फोन रिसिव करना भी मुनासिव नहीं समझते हैं ।क्षेत्रवासियों की इस समस्याे से भले विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर असर नहीं पड़ रहे हों , लेकिन लोगों का आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने बताया कि ठनका गिरने से इन्श्यूलेटर पर इसका असर पड़ता है। जिससे यह परेशानी हो रही है ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post