सिंचाई समस्या होगी दूर किसान होंगे खुशहाल - जयंत राज

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : स्थानीय विधायक सह सूबे के लघु जलसंसाधन मंत्री जयंत राज मंत्री पद ग्रहण करने के बाद पहली बार शंभुगंज पहुंचे।जहां महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।वहीं मंत्री ने नागरिक अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि इससे पहले सरकार ने ग्रामीण कार्य मंत्रालय का भार दिया। अल्पसमय में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। अब लघु जलसंसाधन की जिम्मेवारी मिली है। इसमें सभी आघे - अधूरे चेक डैम , नहर - केनाल का निर्माण इत्यादि कार्य पूर्ण होगा। सिंचाई समस्या दूर कर किसानों को खुशहाल बनाना प्राथमिकता होगी।इससे पहले पुराने प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप मुख्य सड़क पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैंड - बाजे की धून के साथ मंत्री पैदल पांव आईटीभवन पहुंचे।जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।मौके पर प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन , जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ,प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद , राजद प्रखंड अध्यक्ष मु रहमान , युवाध्यक्ष विपिन यादव , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह , जदयू नेत्री विद्या वर्मा ,मीनू सिंह , राजीव रंजन कुशवाहा , रामजी यादव , विभूति प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post