दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शाम ढलने के साथ ही क्षेत्र जगमग दीपों से जगमा गया।खासकर शक्तिपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर में 1100 दीपों के दीये जलाए गए। घी के दीया की लौ से मंदिर परिसर की छटा और अधिक आकर्षक बन गया। वहीं कृष्ण काली भगवती की जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा।दीपक जलाने के पूर्व तिलडीहा के युवाओं द्वारा परिसर की साफ - सफाई की गई। फिर चारो तरफ चूने का छिड़काव किया गया ।दीपोत्सव कार्यक्रम में विश्वजीत दास , शशांक घोष , सोनू दास अजिताभ दास , कुबेर मंडल सहित सभी ग्रामीण मौजूद थे। बताया कि पिछले कई वर्षों से दीपावली के मौेके पर तिलडीहा मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है ।इसके अलावे प्रखंड के सभी जगहों पर दीपावली धूमधाम से मनाया गया।बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली एवं घरौंदे तैयार किए।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि दीपावली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
