रजौन, बांका: आजाद भारत के पहले गृहमंत्री 'भारत रत्न' लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 147वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इसी कड़ी में सर्वप्रथम उनके आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलने वाले प्रखंड क्षेत्र के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय न्यू-मार्केट के समीप अवस्थित पटेल प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के उपरांत बांका के हिंदू हृदय सम्राट, धर्म रक्षक सह अधिवक्ता मनीष कुमार एवं डीएन सिंह कॉलेज भूसिया के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के 567 रियासत को एकजुट करते हुए देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया था, इसलिए आज हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं। कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सचिव संदीप कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, रितेश कुमार सिंह, सुदामा सिंह, त्रिवेणी उर्फ बुलबुल सिंह, कौशल किशोर, अजय कुमार सिंह, अंजनी कुमार चौधरी, रिंटु सिंह, अचल उर्फ बाबुल फुल्लीडुमर प्रखंड लौंगाय गांव के अमित कुमार, गौतम ठाकुर, अंतेश कुमार, बांका के हिंदू हृदय सम्राट सह अधिवक्ता मनीष कुमार, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, सिट्टू सिंह राज बब्बर, ओंकार भारती, रमन राव, प्रमोद सिंह वेल्डन, दिलीप पटेल, रंजेश कुमार, समाजवादी नेता दिवाकर प्रसाद यादव सहित पटेल समर्थक तथा कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के नेताओं ने लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बांका के हिंदू सम्राट सह धर्म रक्षक प्रमुख सह अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि 19 फरवरी 2023 रविवार के दिन कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के प्रधान कार्यालय रजौन के सौजन्य से छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती के शुभ अवसर पर भव्य समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के 393वीं जयंती के शुभ अवसर पर 19 फरवरी को भव्य कार्यक्रम के क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच शिवाजी महाराज के जीवनी पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिवाजी महाराज के जीवनी पर आधारित सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार मेडल आदि का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को काफी भव्य एवं रोचक बनाने की तैयारी में कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के प्रधान कार्यालय के अधिकारीगण अभी से तन मन धन के साथ जुट रहे हैं। शिवाजी महाराज की जयंती को लेकर सोमवार 31 अक्टूबर को कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश प्रधान कार्यालय परिसर में एक औपचारिक बैठक भी की गई। बैठक के क्रम में हिंदू सम्राट धर्म रक्षक प्रमुख मनीष कुमार, कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश प्रधान कार्यालय रजौन अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सचिव संदीप कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, उपाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, अंजनी कुमार चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक की समाप्ति जय शिवाजी, जय पटेल के जयघोष के साथ हुई।
रिपोर्ट:केआर राव