रजौन, बांका : धौरैया विधायक सह बिहार विधानसभा आचार समिति के संयोजक भूदेव चौधरी ने रजौन प्रखंड के कतरिया नदी पुल जख बाबा स्थान घाट, पुनसिया बाजार महाशय डेहरी छठ घाट पुनसिया बस्ती स्थित भूआसन पोखर, ओड़हारा स्थित चांद सरोवर छठ घाट सहित कई छठ घाटों का का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को साफ सफाई,चेंजिंग रुम आदि बनाने का निर्देश दिए। स्थानीय राजद विधायक ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मौके पर बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मुहम्मद मोईनुद्दीन, रजौन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुखिया रणधीर यादव, राजद नेता उदय सिंह, संजय झा, नयन सिंह नटवर, संजय यादव, शंकर यादव, अशोक यादव, देवानंद ठाकुर सहित धर्म प्रेमी आदि साथ चल रहे थे।
रिपोर्ट:के आर राव