शंभूगंज हिन्दी दैनिक के पत्रकार अमरकांत मिश्रा के पिता का निधन

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज(बांका) : शंभुगंज के हिन्दी दैनिक के पत्रकार अमरकांन्त मिश्रा के पिता सेवा निवृत शिक्षक पंडित नागेश्वर मिश्र का हृदय गति रूकने से सोमवार की सुबह करीब पांच बजे अपने आवास धबलपुरा में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। पंडित नागेश्वर मिश्र विद्धान ज्योतिषाचार्य थे। वे अपने पीछे तीन पूत्र अभय कांन्त मिश्र, देवकांन्त मिश्र व अमरकांन्त मिश्र सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन की खबर सुनते ही विद्धान पंडित ज्योतिषाचार्य के पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए उनके आवास पर लोगो की भीड़ लग गई। वही उनके परिजनो में शोक का माहौल है। उनके निधन पर सांसद गिरीधारी यादव, पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव, डॉ मृणाल शेखर, जितेंद्र सिंह,जिला परिषद सदस्य प्रीतम कुमार साह, प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन, उप प्रमुख अरूण राय,पूर्व प्रमुख स्वेता देवी, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष विपीन यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, जिला जदयू अध्यक्ष अमरेन्द्र पटेल, जदयू नेत्री विद्या वर्मा, जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन, पत्रकार सुबोध सिंह, पत्रकार ठाकुर विनोद सिंह, पत्रकार प्रदीप सिंह, पत्रकार दिव्यांशु राठौड़,पत्रकार निभाष कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, सीओ अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत, कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, बीपीआरओ रौनक झा, मनीष कुमार सिंह, विभाकर प्रसाद सिंह, मिंटू सिंह, सुभाष सिंह, सहित क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post