छठ सम्पन्न

बांका:सोमवार को उदयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व का शांतिपूर्वक समापन हो गया। साथ ही साथ व्रती का 36 घंटे का उपवास भी समाप्त हो गया। इस अवसर पर प्रखंड के कलुआ,गौरीपुर,बेहगा,नावाडीह, गोंडा सहित आसपास के गांवों के घाट पर अहले सुबह से ही लोगो का आना शुरू हो गया था। सबसे अधिक भीड़ प्रखंड मुख्यालय के कलुआ घाट पर होता है।जहां हर साल की तरह इस बर्ष भी वेलफेयर सोसायटी द्वारा सूर्यमंदिर, के अलावे सम्पूर्ण रास्ते पर रोशनी घाट पर दूध,औऱ व्रती  के अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था की गई थी। वही प्रशासन द्वारा खुद थानाध्यक्ष नसीम खान अपने पूरे दल बल के साथ निगरानी में थे। वही बीडीओ राकेश कुमार घाटों पर निगरानी कर रहे थे। जबकि चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा, औऱ डां भोलानाथ किसी प्रकार की अनहोनी के लिए एम्बुलेंस के साथ घाट पर उपस्थित थे।सूर्य मंदिर में विपिन पांडेय द्वारा सूर्य कथा का वाचन किया गया। जबकि पूजा करने और मंदिर में सेल्फी लेने वाले का तांता 11 बजे तक लगा रहा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post