बांका:हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी छठ पर्व के अंतिम दिन प्रखंड के कलुआ छठ पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें लगातार कई बर्षो से भाग लेने वाले बुजुर्ग, युवा और इस बर्ष कुछ बच्चों ने भी भाग लिया। इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कलुआ घाट पर छठ के समापन के तुरंत बाद शुरू करवाया जाता है। जिसे देखने के लिए चारों ओर हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित होते हैं। इस कबड्डी प्रतियोगिता में जीतने वाले को पुरस्कार भी दिया जाता है। इसकी शुरुआत 20 वर्ष पूर्व ही इसी छठ घाट पर किया गया था। जिसे आज तक बंद होने नहीं दिया गया है। इस बार के कबड्डी में एक पक्ष से दीपक राउत जबकि दूसरी ओर से प्रिंस प्रकाश की टीम खेलने उतरी। जिसमे दीपक राउत की टीम ने जीत दर्ज किया। दोनों टीमो में 15- 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से दीपक राउत, ओम प्रकाश वर्णवाल,प्रिंस वर्णवाल, राजेश वर्णवाल, उदय वर्मा, नंदन कुमार,दिलीप शर्मा,भजन मिस्त्री,बिक्कू,राजू, छोटू ठाकुर सहित कई दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया।
