शोकसभा


बांका:जिले के चांदन प्रखंड  दुर्गापूजा समिति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले और सरस्वती नाट्य समिति के उद्धोषक सह कलाकार पारसमणि पांडेय के 35 बर्ष की उम्र में अचानक निधन पर मंगलवार को देर शाम दुर्गामंदिर परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक पारसमणि के प्रति सम्मान व्यक्त किया।ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी इसी वार्ड के और पूजा समिति के पाठकर्ता उमाशंकर पांडेय का निधन हो गया था।पारसमणि पांडेय इन दिनों किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। इस शोकसभा हरेकृष्ण पांडेय,हेमंत दुबे,पंकज पांडेय,बब्लू पांडेय,चंद्रमोहन पांडेय,प्रियचंद्र आजाद, अभय चन्द्र आजाद,अवधेश पोद्दार,सहित बड़ी संख्या में प्रखंड मुख्यालय के लोग नम आंखों से उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post