स्वास्थ केंद्र की कुव्यवस्था देख देख एन एम को लगा फटकार

पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर): जहां बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग को लेकर करोड़ों रुपया खर्च करते हैं , वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति एवं व्यवस्था निचले स्तर पर  है। वर्तमान समय में जिस प्रकार से खास करके बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप देखने को मिल रहा है, ऐसे में हर स्वास्थ्य केंद्र के साफ-सफाई का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ ऐसा ही नजारा मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के पतघाघर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला। जिला से औचक निरीक्षण करने के लिए आए डीडीए सुशील कुमार एवं डॉ इंदु कुमारी ने जब यहां का जायजा लिया। लचर पचर व्यवस्था पाई गई जिस पर पदाधिकारी मौजूदा एनएम को उनकी गलतियां गिनाते हुए जोरदार फटकार लगाया, एवं उन्होंने एनएम को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते कहा की यह स्वास्थ्य भवन कहीं से भी नहीं लग रहा है, अगर आपातकालीन स्थिति में कोई  मरीज आ जाता है तो उसे उस स्थिति में कैसे आप लोग उनका इलाज करते हैं। वही भवन में किसी भी प्रकार का बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण भी एनएम को फटकार लगाया गया यह कहते हुए कि भवन में  बिजली बल्ब भी नहीं लगा है, संध्या काल में अगर कोई रोगी इलाज करवाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र आ जाए तो उस समय आप कैसे इनका इलाज करेंगे, क्या फायदा है फिर हर उप स्वास्थ्य केंद्र में जनरेटर लगाने का। वहीं एन एम में अपनी परेशानियों को पदाधिकारी के सामने रखा, पदाधिकारी ने उन्हें लिखित में आवेदन देने को कहा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post