दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के पीपरा खगड़ा गांव में घरेलू विवाद में एक सनकी पुत्र ने लाठी से सिर पर प्रहार कर सौतैली मां की हत्या कर दी।मृतिका दिलीप पासवान की 40 वर्षीय पत्नी जयमाला देवी है।जयमाला दिलीप पासवान की दूसरी पत्नी थी। घटना गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे हुई है। हत्या का कारण घर के बटवारे को लेकर हुई है।घटना के बाद हत्यारा दिलीप का 22 वर्षीय नितीश कुमार है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत गांव पहुंचकर मामले की जांच में जूट गए है।दरअसल दिलीप पासवान ने पहली शादी करीब 25 वर्ष पहले जमालपुर के दशरथपुर के अनिता देवी से की। जिसमें एक पुत्र नीतिश कुमार एवं पुत्री प्यारी कुमारी है ।घर की आर्थिक तंगी के कारण दिलीप पत्नी अनिता को लेकर पटना चला गया।जहां दोनों पति - पत्नी रोजी - रोजगार में जूट गए।इस दौरान दिलीप अक्सर गांव आना जाना लगा रहा। इस बीच दिलीप का समीप के पीपरा मुसहरी टोला के जयमाला से आंखे चार हो गई। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि पत्नी और दो संतान के रहते दूसरी शादी जयमाला से कर लिया। इसमें भी दिलीप को दो संतान सावित्री कुमारी और अनुराग कुमार है। धीरे - धीरे दिलीप का पहली पत्नी से मोह भंग होते चला गया। इधर जब नितीश बड़ा हुआ तो मां के पक्ष लेकर घर की हिस्सेदारी पर दबाब देने लग गया।आर्थिक कमजोरी के कारण दिलीप खुद गांव - घर छोड़ रोजी - रोजगार के लिए मुरादाबाद चला गया। इसके बाद भी नितीश कुमार जब भी पटना से घर आता था तो दो कमरे में एक कमरा हिस्सा देने की बात पर सौतेली मां से भिड़ जाता था। धीरे - धीरे यह तनाव बढ़ते चला गया । घटना के एक दिन पहले नीतिश गांव आया था।देखा कि सौतेली मां दोनों कमरे को कब्जा कर लिया । नितीश के काफी जोर - जबरदस्ती पर कमरा खाली हुआ। जिसमें रातभर तो नीतिश किसी तरह तनाव में रहा , लेकिन सुबह होते ही घटना को अंजाम दे दिया। जयमाला के दोनों बच्चों ने बताया कि मां झाड़ू लगा रही थी , और नितीश ने पीछे से लाठी से पीटकर हत्या कर दी ।थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि घरेलू विवाद में हत्या हुई है। अभी तक पीड़ित पक्षों से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।शिकायत मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

