बांका: चांदन थाना परिसर में गुरुवार को थानाध्यक्ष नसीम खान की अध्यक्षता में दिवाली,कालीपूजा औऱ महापर्व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में बीडीओ राकेश कुमार, प्रमुख रविश कुमार,मुखिया अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।थानाध्यक्ष नसीम खान ने लोगो को कहा कि कोई भी पर्व तभी अच्छा लगता है। जब हम उसे मिलजुल कर मनाते है। इसलिए चाहे कोई भी समुदाय या धर्म मानने वाले लोग है उन्हें सभी प्रकार के पर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए। वही बीडीओ राकेश कुमार ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देश पर कालीपूजा और दिवाली पर सभी मिठाई दुकानों पर विशेष नजर रखी जाएगी इसलिए उन्हें सचेत किया जाता है कि वे पैसे के लालच में मिलावटी मिठाई नही बेचे। जिससे आम लोगो को किसी प्रकार की परेशानी हो सके। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर उस मिठाई दुकान पर छापेमारी करने के साथ मुकदमे भी दर्ज किये जाएंगे। साथ ही साथ बिना लाइसेंस के पटाखे की बिक्री नही करें। इस पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी साथ ही अविभावकों से अनुरोध है कि पटाखे को बच्चों से दूर रखें एंव सुरक्षा मानक का इस्तेमाल करे।इस बैठक ने सभी पूजा समिति के सदस्य के अलावे विक्रम दुबे,अशोक शर्मा,विनोद पांडेय,अरविंद पांडेय,अकबर अली,रूपसान,मासूक,सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।
