महापर्व के प्रथम दिन छठ व्रतियों ने ग्रहण किया कद्दू भात का प्रसाद

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : लोक आस्था का महापर्व छठ के प्रथम दिन छठव्रतियों द्वारा नेम - निष्ठा के साथ नहाय - खाय का काम किया गया । जिसमें कद्दू एवं अरवा चावल का भात और चने की दाल तैयार कर भगवान भास्कर को प्रसाद चढ़ाया । फिर खुद प्रसाद ग्रहण किया । इससे पहले घर की साफ - सफाई कर चूल्हे को गाय की गोबर से निपाई का काम किया । सूर्य देव का स्मरण करते हुए प्रसाद तैयार किया । शनिवार को खरना में भगवान को रसिया का प्रसाद चढ़ाया जाएगा । इसके बाद से ही छठव्रतियों का निर्जला उपवास शुरु हो जाएगा । छठव्रती अंजू देवी , चांदनी देवी , शोभा देवी, ममता देवी योगमाया देवी सहित अन्य ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नियम पूर्वक भगवान सूर्य की अराधना करते आ रहे हैं। इससे शरीर निरोग तो रहता ही है और घर में भी सुख - शांती बरकरार है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post