प्रखंड के दर्जनों गांवों में चरमराई विद्युत व्यवस्था , उपभोक्ताओं की बढी परेशानी

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका): प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से विद्युत व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ गई है।हल्की हवा एवं बर्षा पड़ने के साथ ही विद्युत व्यवस्था चरमरा जाती है। मंगलवार की शाम हल्की हवा एवं बर्षा के कारण पतवारा , गुलनी - कुशाहा , छतहार , विशनपुर फीडर के दर्जनों गांव का बत्ती करीब 12 घंटे तक गुल हो गया । बिजली नहीं रहने से जलमीनार से जलापूर्ति बंद हो गया । जिससे पेयजल के लिए हाहाकार मच गया । छत्रहार मुखिया अनिता मिश्र , पूर्व मुखिया मनोज कुमार मिश्र, समाजिक कार्यकर्ता , राजनीति प्रसाद, रामजी यादव, विभूति प्रसाद सहित अन्य ने बताया कि विद्युत विभाग की गलत सिस्टम और कमियों की उदासीन रवैये के कारण आमलोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। बताया कि सरकार बिजली को डिजिटल मोड में ला रही है। प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी कर रही है । स्थित है कि कई गांवों में वषों से पड़े जर्जर तार और पोल को आज तक बदला नहीं गया । जिसका परिणाम है कि हल्की हवा और बर्षो में आपूर्ति घंटों देर तक बंद रहा जाता है। कर्मियों की उदासीनत है कि जानकारी लेने पर कोई जबाव नहीं देते हैं । यदि कुछ शिकायत अथवा सुझाव करनी हो तो जनप्रतिनिधियों की बात पर कोई ध्यान नहीं दी जाती है। इससे भले विद्युत विभाग के कर्मियों पर कुछ असर नहीं पड़ रहे हों , लेकिन उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपना शुरु हो गया है। उपयोक्ता आंदोलन के मूड में आ गए हैं। इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने बताया कि बर्षा में ठनका और बिजली के कारण उपकरण ध्वस्त हो जाता है। जिससे आपूर्ति प्रभावित होता है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post