असंतुलित होकर आटो पलटा , एक दर्जन श्रद्धालु हुए जख्मी ,चार लोग भागलपुर रेफर।

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


 शंभुगंज (बांका): शंभुगंज-असरगंज मुख्य सड़क पर लालमनिचक मोड़ के समीप श्रद्धालुओं से भरा आटो असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें सवार एक दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए। जख्मी में  सभी जख्मी फुल्लीडुमर क्षेत्र के बड़ी पटद्धा गांव के सरिया देवी, गीता देवी, नूतन देवी , बिजली देवी, विजया देवी , श्वेता कुमारी, फूल कुमारी, सुलोचना देवी, लाल यादव, सुबोध कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।  जिसमें चार जख्मी लाल यादव , गीता देवी, बिजली देवी एवं पुल कुमारी की हालत नाज़ुक देख चिकित्सक डा अजय शर्मा ने भागलपुर रेफर कर दिया है। जख्मी सरिता देवी सहित अन्य ने बताया कि छठ पर्व में सुबोध कुमार के पुत्र का मुंडन संस्कार होना है। इसके लिए सभी लोग आटो से गंगा स्नान करने सुल्तानगंज गए थे । जहां वापस लौटने के क्रम में उक्त स्थान के समीप चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर जब तक पुलिस घटनास्थल पहुंचती, चालक फरार हो गया । पुलिस ने आटो को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि आटो चालक का पता लगाया जा रहा है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post