दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में नशापान के लिए पैसा नहीं देने पर नशेड़ी पुत्र ने पिता के साथ सिर्फ मारपीट ही नहीं किया , बल्कि घर में केरोसीन छिड़क कर आग भी लगा दी । पीड़ित पिता अरुण झा ने पुत्र भोला झा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि चार संतानों में भोला झा तीसरे नंबर पर है। बांकि तीन पुत्र पत्नी के साथ परदेश में रहता है। भोला झा निकम्मा और कामचोर है। असमाजिक तत्वों के साथ रहकर गलत कामों में रहता है। जिस कारण हमेशा पैसे की मांग करता है। मंगलवार की शाम भोला नशापान के लिए पैसे की मांग कर रहा था। मना करने पर गाली - गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया । जब विरोध किया तो केरोसिन छिड़क घर में आग लगा दी । घर में आग देख ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और आग पर काबू करने का प्रयास किया , लेकिन असफल रहे । किसी ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना एवं अग्निशमन को दी । सूचना पर नजदीक के तारापुर से अग्निशमन टीम पहुंचे । जब तक आग बुझाई जाती तब तक घर जलकर स्वाहा हो गया । इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरफिरे भोला को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि भोला झा को बांका जेल भेजा गया है।
