पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर):लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन शाम में ख़रना के रूप में मनाया जाएगा। रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बताते चलें कि मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के अंतर्गत पड़ने वाले लगभग सभी तालाव, नदी के घाट सज धज कर तैयार हुए हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटिहारी पंचायत के बृजपुर गांव में देखने के लिए मिल रहा है। वहां के युवाओं के द्वारा छठ घाट की सफाई एवं लाइटिंग की सुविधा अपने चंदे पैसे से करवाया जा रहा है जब इस चीज की जानकारी लिया गया तो उनके द्वारा यह बताया गया कि हम लोग अपने टोले मोहल्ले के नव युवकों ने मिलकर के घाट की सफाई की एवं घाट को सजाने में हमारे टोले की युवकों ने काफी योगदान दिया है उनसे जब प्रतिनिधि के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा यह बताया गया कि हमारे घाट पर ना तो कोई पंचायत प्रतिनिधि प्रखंड प्रतिनिधि ना तो विधानसभा के प्रतिनिधि सहयोग की बात दूर की बात है लेकिन देखने तक कोई नहीं आया है हम लोग घाट की साफ सफाई कराने में अपना खुद का चंदा इकट्ठा करके इस कार्य को करवा रहे हैं और प्रशासन से यह गुहार लगाया गया है कि कम से कम अर्द्ध देने के समय में पुलिस की गश्ती की टीम एक बार घाट का मोयना जरूर करें वही इस मौके पर दर्जनों से अधिक युवक मौजूद थे
Tags
ताजा खबर
